Jhabua Times News

रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 09 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्‍त कोच की सुविधा*

दिनांक :31.03.2026
* jhabua times रतलाम, 31 मार्च। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 09 जोड़ी ट्रेनों में अस्‍थाई रुप से अतिरिक्‍त कोच लगाने की व्‍यवस्‍था की जा रही है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाडियों का विवरण निम्‍नानुसार है:- गाड़ी संख्‍या 20473 दिल्‍ली सराय रोहिल्‍ला-उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 01 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026 तक तथा 20474 उदयपुर सिटी - दिल्‍ली सराय रोहिल्‍ला- एक्‍सप्रेस में 02 अप्रैल, 2026 से 01 मई, 2026 तक स्‍लीपर श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच। गाड़ी संख्‍या 09621 अजमेर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल में 05 अप्रैल, 2026 से 12 अप्रैल, 2026 तक तथा गाड़ी संख्‍या 09622 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर स्‍पेशल में 06 अप्रैल, 2026 से 13 अप्रैल, 2026 तक स्‍लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्‍त कोच। गाड़ी संख्‍या 14801 जोधपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 01 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026 तक तथा गाड़ी संख्‍या 14802 इंदौर जोधपुर एक्‍सप्रेस में 04 अप्रैल, 2026 से 03 मई, 2026 तक 2 स्‍लीपर एवं 3 सामान्‍य श्रेणी के अतिरिक्‍ कोच । गाड़ी संख्‍या 12465 इंदौर भगत की कोठी एक्‍सप्रेस में 02 अप्रैल, 2026 से 01 मई, 2026 तक तथा गाड़ी संख्‍या 12466 भगत की कोठी इंदौर एक्‍सप्रेस में 03 अप्रैल, 2026 से 02 मई, 2026 तक 2 स्‍लीपर एवं 3 सामान्‍य श्रेणी के अतिरिक्‍त कोच । गाड़ी संख्‍या 09653 अजमेर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल में 04 अप्रैल, 2026 से 25 अप्रैल, 2026 तक तथा गाड़ी संख्‍या 09654 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर स्‍पेशल में 05 अप्रैल, 2026 से 26 अप्रैल, 2026 तक स्‍लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्‍त कोच । गाड़ी संख्‍या 09627 अजमेर सोलापुर स्‍पेशल में 01 अप्रैल, 2026 से 29 अप्रैल, 2026 तक तथा गाड़ी संख्‍या 09628 सोलापुर अजमेर स्‍पेशल में 02 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026 तक स्‍लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्‍त कोच । गाड़ी संख्या 04711 बीकानेर– बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में 01 अप्रैल, 2026 से 29 अप्रैल, 2026 तक तथा 04712 बांद्रा टर्मिनस- बीकानेर स्पेशल में 02 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026 तक एक स्‍लीपर एवं एक थर्ड एसी के अतिरिक्‍त कोच । गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर–साई नगर शिरडी स्पेशल में 04 अप्रैल, 2026 से 25 अप्रैल, 2026 तक गाड़ी संख्या 04716 साई नगर शिरडी–बीकानेर स्पेशल में 05 अप्रैल, 2026 से 26 अप्रैल, 2026 तक एक स्‍लीपर एवं एक थर्ड एसी के अतिरिक्‍त कोच । गाड़ी संख्‍या 04717 हिसार तिरुपति स्‍पेशल में 04 अप्रैल, 2026 से 25 अप्रैल, 2026 तथा गाड़ी संख्‍या 04718 तिरुपति हिसार स्‍पेशल में 06 अप्रैल, 2026 से 27 अप्रैल, 2026 तक तक थर्ड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच। #jhabua #railway #

Post a Comment

Previous Post Next Post